झांसी उत्तर प्रदेश से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
गरौठा: पत्रकारों को मर्यादा व अनुशासन का पालन करते हुए निर्भीकता से तथ्यात्मक समाचार लिखना चाहिए ताकि मीडिया का जो उद्देश्य है उसका सही दिशा में संदेश जाए और हर जगह दबे कुचले लोगों को इसका लाभ मिल सके वर्तमान में पत्रकारिता चुनौती भरा काम है इसके लिए शासन को लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारों को उनकी सुरक्षा से लेकर उनकी विषम आर्थिक स्थिति देखते हुए शासन से मानदेय और पेंशन निर्धारित करना चाहिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिनंदन जैन ने मुख्य अतिथि के पद से बजरंग धर्मशाला गरौठा में पत्रकारों की एक कार्यशाला में संबोधित करते हुए व्यक्त किएं इस दौरान उन्होंने संगठन के विस्तार के अलावा भव्य स्तर पर 200 पेज की पत्रिका प्रकाशन होने के लिए गहरा मंथन किया और जल्द भव्य स्तर का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का पत्रकार सम्मेलन झांसी में आयोजित किया जाने के लिए रणनीति तैयार हुई जिसमें प्रदेश और केंद्र सरकार प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार और हर क्षेत्र के जानकार लोगों को बुलाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक कुंवर रामकुमार सिंह, बालादीन राठौर, राकेश सैन, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र बुंदेला ने भी अपने विचार व्यक्त किएं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप शर्मा, अखिलेश तिवारी सुट्टा, कमलकांत शर्मा लखावती, राजीव परमार, हेमंत यादव, संदीप श्रीवास्तव, आशुतोष गोस्वामी, सार्थक नायक, कौशल किशोर, शौकीन खान, वेद प्रकाश द्विवेदी, सोम मिश्रा, दीपक जैन नुनार, कपिल शर्मा, कल्लू वर्मा, निर्दोष राजपूत, मानवेंद्र यादव कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र यादव वीरू ने किया अंत में आभार व्यक्त कौशल किशोर ने किया।
