मध्य प्रदेश में अभी लहसुन के भाव में आई तेजी के कारण मंदसौर नीमच रतलाम मालवा क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर रौनक नजर आ रही है पिछले तीन-चार सालों से लहसुन बहुत ही कम भाव में बिक रही थी लेकिन इस वर्ष दिसंबर माह से लहसुन में आई तेजी के कारण किसानों को अच्छे भाव मिल रहे हैं वहीं लहसुन के लिए क्षेत्र की प्रसिद्ध लहसुन मंडी की बात करें तो मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी लहसुन खरीदी के लिए मालवा क्षेत्र में फेमस है यहां पर महाराष्ट्र राजस्थान तक के किसान अपनी लहसुन बेचने आते वर्तमान में हल्की से हल्की क्वालिटी की लहसुन भी₹6000 प्रति कुंतल से बिक रही है वहीं उच्च क्वालिटी की ऊटी की लखनऊ की बात करें तो विगत दिनों₹60000 प्रति कुंतल तक लहसुन बेची गई मंडी व्यापारियों से चर्चा करने पर मालूम हुआ कि लहसुन के भाव अभी और भी बढ़ सकते हैं मंदसौर से रिपोर्टर निरंजन लोहार
