Site icon Bhoomika Bharat News

श्रमिकों की मांग को सासंद ने सदन में उठाया

सिद्धार्थनगर .। सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान माल गोदाम श्रामिको से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रेल माल गोदाम के कर्मचारियों को मिलने वाली मजदूरी में सुधार की आवश्यकता है और सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भारतीय रेलवे के व्यावसायिक परिवहन के माध्यम से रोजगार को बढ़ाने के लिए कई पहल कि है, लेकिन रेल माल गोदाम के श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने ने माल वाहको द्वारा रेल मालगोदाम पर श्रमिकों के साथ अन्याय पूर्ण व्यवहार को भी उठाया और सरकार से इस पर कठोर कार्रवाई करने कि मांग की। रेलवे माल गोदाम पर 50 किलो का बोरा उठाने के लिए इन श्रमिकों को मात्र 15 रुपए से लेकर 20 रूपए तक मजदूरी मिलती है।

 

Exit mobile version