
पीलीभीत। ट्रक की टक्कर से दवा लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से फरार ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव जमुनिया निवासी धर्मपाल माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मथना जपती के एक फार्मर के यहां काम करता है। वह अपनी पत्नी के साथ नगर के मोहल्ला कायस्तान ससुराल आया था इसके बाद वह पत्नी को दवा दिलाने पीलीभीत लेकर जा रहा था जैसे ही बाइक सवार पुरनपुर पीलीभीत आसाम हाईवे पर एक होटल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति हाईवे पर गिरकर जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया विवाहिता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घंटे दोनों की शिनाख्त नही हो सकी। रिश्तेदारों के पहुंचने पर उनके बारे में जानकारी लग सकी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार ट्रक को माधोटांडा पुलिस ने पकड़ लिया। चालक मौका पाकर फरार हो गया। पूरनपुर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। हादसे के बाद फरार ट्रक को माधौटांडा पुलिस ने पकड़ लिया है चालक के गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।