Site icon Bhoomika Bharat News

मानसी नगर पंचायत में कंबल का वितरण किया गया

मानसी नगर पंचायत में वार्ड नंबर 10 में गरीब मजदूर निसहाय विधवा विकलांगों के बीच नगर पंचायत में आज कंबल का वितरण किया गया आपको आगे बताते चलें कि सांसद प्रतिनिधि वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने बताया कि हमारा नगर पंचायत मानसी में महादलित की संख्या सबसे अधिक है उन्हीं लोगों के बीच आज अपने घर पर जिलाधिकारी महोदय को हमने आवेदन देकर महादलित की बस्ती में गरीब मजदूर विधवा विकलांगों के लिए ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय से हमने मांग की थी जो खगड़िया जिलाधिकारी महोदय ने हमारे आवेदन पर अनुशंसा किया और आदेश दिया जिसके तहत कंबल का वितरण किया जा रहा है इसके लिए जिलाधिकारी महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई दी

Exit mobile version