ईपीएफओ अकाउंट में केवासी करना अनिवार्य है।
ऑनलाइन ई-केवाईसी किया जा सकता है।
केवाईसी न होने पर कई सुविधा नहीं मिलती है।बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO KYC Update: रिटायरमेंट के बाद इनकम को जारी रखने के 
कैसे करें ई-केवाईसी
ईपीएफओ के अधिकारिक वेबसाइट (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाएं।
इसके बाद अपना 12 डिजिट का यूएएन नंबर (UAN Number) और पासवर्ड दर्ज करें।
अब होम पेज पर आपको मैनेज (Manage) को सेलेक्ट करना है।
इसके बाद कई ऑप्शन शो होंगे। उनमें से केवाईसी (KYC) पर क्लिक करें।
केवाईसी पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। अब यहां आपके पास जो भी डॉक्यूमेंट्स है उसके चेकबॉक्स पर क्लिक करें। बता दें कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (Pan Card) की डिटेल्स भरना अनिवार्य है।
सभी डिटेल्स को भरने के बाद एक बार फिर से चेक करें। अब Save पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी सभी जानकारी एम्पलॉयर के पास चली जाएगी। वहां से अप्रूव होने के बाद केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।
ई-केवाईसी क्यों जरूरी है
अगर आपने केवाईसी नहीं किया है तो आपको कई ऑनलाइन सर्विस का लाभ नहीं मिलेगा।
केवाईसी अपडेट ना होने पर आप पीएफ अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकते हैं।
आप ई-नॉमिनेशन भी फाइल नहीं कर सकते हैं।
आप पीएफ अकाउंट (PF Account) को ट्रांसफर भी नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बिना UAN नंबर के भी आसानी से चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस, जानें स्टेप
