
लोकायुक्त का छापा ग्राम पंचायत बड़ी खैरी 18 हजार की रिश्वत लेते धरी गई महिला सरपंच
मंडला जिले के जनपद पंचायत मंडला अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ी खैरी सरपंच सीमा गौटिया 18 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई पंच शिशु भलावी को कार्य करने के बदले 20 हजार रुपए की मांग सरपंच द्वारा की गई थी पंच शिशु भलावी ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त से कर दी और योजना के अनुसार लोकायुक्त की टीम ने महिला सरपंच को रंगे हाथ पकड़ा सुरेखा परमार डीएसपी लोकायुक्त जबलपुर स्वप्निल दास इंस्पेक्टर मंजू तिर्की इंस्पेक्टर तथा पांच अन्य सदस्य शामिल रहे
