Site icon Bhoomika Bharat News

डेरा राधा स्वामी के उपर ब्यास दरिया में अतिक्रमण के लगे आरोप

डेरा राधा स्वामी ब्यास के उपर पंथक नेता बलदेव सिंह सिरसा ने ब्यास नदी में कब्जे के आरोप लगाएं है । डेरा ब्यास के नजदीकी गांवों के लोग बलदेव सिंह सिरसा की अध्यक्षता में नदी के किनारे इकट्ठे हुए । उन्होंने बताया कि डेरा मुखी ने कई किलोमीटर तक नदी में कब्जा कर वहां पर उसारी कर दी गई है। लोगों में भारी रोष के चलते एस डी एम एवं और भी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहां पर पंथक नेता बलदेव सिंह सिरसा की एस डी एम के साथ तिथि बहस हो गई। बलदेव सिंह सिरसा ने कहा की डेरा ब्यास ने नजदीक लगते गांवों को उजाड़ दिया है। हजारों लोगों को बेघर कर दिया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार एवं प्रशासन को पहले भी कई बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं मगर सरकार डेरा ब्यास के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि इस मसले के उपर अगर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता तो वह पीड़ित लोगों के साथ रोष प्रदर्शन करेंगे। बलदेव सिंह सिरसा ने डेरा ब्यास मुखी के खिलाफ एक लिखित शिकायत मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी। इस मौके पर बलदेव सिंह सिरसा के साथ कई लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version