Site icon Bhoomika Bharat News

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने रोहित कुमार को बनाया उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने रोहित कुमार को बनाया उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष

— प्रदेश अध्यक्ष गोविंद मिश्रा की संस्कृति पर हुई नियुक्ति।

हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तराखंड से रोहित कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा मनीषा पाण्डेय ने बताया कि रोहित कुमार एक वरिष्ठ समाजसेवी हैं जिनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष गोविंद मिश्रा की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर किया गया है। इस अवसर पर संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि रोहित कुमार के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से उत्तराखण्ड में संगठन विस्तार के साथ मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान में तेजी आएगी।

अहमद रजा खान जिला संवाददाता गोंडा वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Exit mobile version