Site icon Bhoomika Bharat News

सड़क सुरक्षा माह के तहत चार दिवसीय निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सड़क सुरक्षा माह के तहत् चार दिवसीय निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन
बुजुर्गों की सेवा करना हम सबके लिऐ सबसे बड़ा सामाजिक एवं   राष्ट्रीय धर्म, नांजीराम गुलशर
रोहट:चार दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकत्सा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन आज गुरुवार को निम्बली टोल पे राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड पाली के अधिशासी अभियन्ता राहुल पवार,अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन आधिकारी नांजीराम गुलशर,जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर सहायक अधिशासी अभियंता खुमाराम हटेला टीम लीडर एसएल माथुर प्रोजेक्ट मैनेजर पी मुथू कुमार की उपस्थित में हुआ। जिसमें निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर में वाहन चालकों एवं आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने व खारड़ा सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल बावरी ने अपनी आंखों की जांच जीत मेडिकल कालेज जोधपुर के डॉक्टरों द्वारा एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ की टीम ने शिविर में लगभग 150 लोगो के आंखों की जॉच एवं स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुलसर ने बताया कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए क्यों की छोटी बीमारियों का इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने बताया कि चार दिवसीय स्वास्थ्य शिविर गुरूवार शुक्रवार निंबलि टोल एवं सोमवार मगंलवार को गाजनगढ़ पर आयोजित किया जाएगा जिसमे आम जन से निवेदन हैं की अपने स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच कराने आए, मुथू कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ काफी लोगो ने लिया,जिसमे डॉक्टरों के मुताबिक वायरल फीवर, टाईफाइड, शुगर, उच्च रक्तचाप,दमा,आंखों की बीमारियों से पीड़ित मिले जिन्हे आंखों के ऑपरेशन की सलाह दी गई, इस मौके पर रजनीश गुप्ता, मनीष सिंह, सुदीप सरकार, विनित श्रीवास्तव, निशांत, अतानु साहू, श्रवण सिंह, ब्रजेश सिंह पैरा मेडिकल स्टाफ सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 08/02/2024

Exit mobile version