Site icon Bhoomika Bharat News

पथरई नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

पथरई नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

टोड़ी फतेहपुर।(झांसी) राजापुर निवासी बुजुर्ग की पथरई नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर उसका शव नदी से बरामद हुआ। शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पांव फिसल जाने की वजह से वह नदी में गिर गया। इससे उसकी मौत हुई है।राजापुर निवासी भईया लाल (59) पुत्र वंशी प्रजापति प्राइवेट काम करके परिवार का जीविकोपार्जन करता था। बुधवार सुबह वह किसी काम से पथरई नदी के पास गया था। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजन तलाशते हुए वहां पहुंचे। यहां तलाशने पर उसका शव नदी से बरामद हो गया।सूचना मिलने पर टोड़ी फतेहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से

परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि भईया लाल ने शादी नहीं की। परिवार में मां समेत एक भाई है। प्रभारी थानाध्यक्ष गुलाम फरीद का कहना है कि नदी के पास उऊंचे टीले से उसके नदी में गिर जाने से उसकी मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संवाददाता मुकेश कुशवाहा की रिपोर्ट

Exit mobile version