Site icon Bhoomika Bharat News

मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा गोष्ठी का हुआ आयोजन

खेसरहा क्षेत्र के कंपोजित विद्यालय विशुनपुर मुस्तहकम में वुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गोष्ठी प्रशिक्षक अवनीश कुमार तथा अरुण कुमार द्वारा छात्र – छात्राओं को बताया गया कि बाढ़ भूकंप, चक्रवात आदि किसी प्रकार की आपदा आने पर व उससे बचाव के लिए 1070 पर काल करे सांप काटने पर झाड़ फूंक कराने के बजाए तुंरत अस्पताल जाने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । इस अवसर पर विद्यालय के नीरज मिश्रा, विकास शुल्क, महेश, सत्यपाल , ममता, निर्मल आदि सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version