
आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को यदि वर्तमान परिपेक्ष्य में देखा जाए तो वे न केवल भगवान हैं, अपितु वर्तमान और हर युग के सर्वश्रेष्ठ गुरु भी हैं।हम सभी को इनकी नित्य पूजा करने के साथ-साथ इनके द्वारा बताए गए सद्मार्ग को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। इसी में हम सबका कल्याण है।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक झांकी सजाई गई।साथ ही नंदोत्सव आयोजित किया गया।जिसके अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बधाईयों का गायन किया गया।इसके अलावा खेल-खिलौने, रुपए-कपड़े, मेवा-मिष्ठान एवं वस्त्र आदि लुटाए गए।
महोत्सव में कथा के यजमान कमलेश गुप्ता, गिर्राज गुप्ता, रमेश गोयल, राकेश बंसल, संजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, आर.पी. गुप्ता, राजेश अग्रवाल, योगेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रमुख समाजसेवी दासबिहारी अग्रवाल, पण्डित किशोर शास्त्री, आचार्य राजा पण्डित, पंडित रवीन्द्रजी, पंडित उमाशंकर मिश्रा एवं डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राजकुमार गुप्ता
जिला संवाददाता मथुरा
