Site icon Bhoomika Bharat News

जमशेदपुर बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेल एसपी कार्यालय के पीछे (रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी) कुएं में डूबकर एक युवक की मौत हो गई.

 

बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेल एसपी कार्यालय के पीछे (रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी) कुएं में डूबकर एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान बबलू के रूप में हुई है. बबलू छोटे-मोटे कम कर अपना जीविका चलाता था. इधर जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को निकालने की प्रक्रिया में जुट गई. घटना मंगलवार देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था और अपने एक मित्र के साथ मंगलवार को कहीं जा रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई और बाद में बबलू के कुएं में गिरने की जानकारी मिली.

हालांकि कुछ लोगों के अनुसार बबलू को उसके साथी ने ही विवाद के बाद धक्का दे दिया है, परंतु इसकी पुष्टि नहीं हुई है. घटना के बाद मौके से भाग रहे बबलू के साथी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस उससे थाना में पूछताछ कर रही है. मंगलवार शाम से ही गोताखोर के जरिए पुलिस कुएं में युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है.

 

 

Exit mobile version