Site icon Bhoomika Bharat News

गन्ने के खेत में मादा तेंदुए का शव मिलने से ग्राम वासियो मे देहशत का माहौल।

संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेमपुरी गांव के पास एक गन्ने के खेत में एक मादा तेंदुए का शव पाया गया।

वन विभाग के अंचल अधिकारी सुनील राजौरा ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मादा तेंदुए का शव एक गन्ने के खेत से बरामद किया है।
तेंदुआ के शव को देखने से लगता है कि उम्र करीब 2 से 3 साल है। शुरुआती जांच में तेंदुए के शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तेंदुए की बीमारी के कारण मौत हुई होगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पायेगा।

Exit mobile version