Site icon Bhoomika Bharat News

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर में 9 विशिष्ट समाजसेवियों को मिलेगा पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान

परम शक्ति धाम, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के पास परम शक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यू शिक्षालय परिसर में आगामी वार्षिक समारोह 12 मई 2024 को देश के 9 विशिष्ट समाजसेवियों को पीडब्लूएस परम रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि विशिष्ट सामाजिक सेवा हेतु संगठन द्वारा प्रतिवर्ष 9 विशिष्ट समाजसेवियों को पीडब्लूएस परम रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में विशिष्ट सामाजिक सेवा योगदान के लिए नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय (सूरत), प्रतीक दीक्षित (ललितपुर), अविनाश कुमार सिंह (दुमका), श्रीमती सूर्या धैर्य स्नेहा पटेल (अहमदाबाद), मुकेश कुमार (हरिद्वार), गोविंद मिश्र (हरिद्वार), अर्जुन सिंह (सिरोही), अभिजीत कुमार सिंह (देवघर), श्रीमती मनीषा पाण्डेय (प्रयागराज) को पीडब्लूएस परम रतन सम्मान के लिए नामित किया गया है।

अहमद रजा खान जिला संवाददाता गोंडा वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Exit mobile version