Site icon Bhoomika Bharat News

बीच सड़क में खंभा लगाने से ठप हो गया आवागमन

संवादाता, सिद्धार्थनगर। बिजली विभाग का मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के कई मोहल्लों  में सड़क के बिचोबिच बिजली के खंभे खडें कर दिये गए हैं। इसकी वजह से पिछले दिनों शहर में एक बाइक सवार की खंभे से टकराने से मौत हो चुकी है। इससे भी विभाग ने सबक नहीं लिया । शुक्रवार को सड़क के बीच एक नया सुमेंटेड खंभा खड़ा कर दिया। चारपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया।

इंद्रानगर मोहलें में सड़क के बीच में लगा बिजली का खंभा

इतना ही नहीं खंभे को जीस स्थान लागया गया है। उसके नीचे पहले से ही पाईप लाईन बिछाई गई है।शहर में कई स्थानों पर सड़कों पर ट्रांसफार्मर व बिजली के खंभे लगें हुऐ हैं। इससे यात्रियों का आवागमन प्रभावित होता है। इंद्रानगर मोहलें में पूर्व में RSS कार्यालय के पास विभाग की ओर से बिजली की आपूर्ति के लिए लगें तारों को कसने के लिए । एक नया खंभा लगा दिया गया । जिस स्थान पर खंभा लगाया गया उसके नीचे शहर वासियों को पेयजल के लिए पाईप लाइन बिछाई गई है। खंभे को गाड़ने पर पाईप लाईन फट गई और पानी का फव्वारा फूट पड़ा । लोगों ने इस की जानकारी नगर पालिका के कर्मचारियों को दी। कर्मचारी मोके पर पहुंचे और पाइप को ठीक करने कि कोशिश कि । पाइप फटने से यहां उसे ठीक नहीं कर पाए। अधीक्षण अभियंता पावर कार्पोरेशन संजय पासवान ने बताया कि सड़क पर खंभे लगने की जानकारी मिली है।इसे हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

संवादाता, अनिल पाल सिद्धार्थनगर

 

 

Exit mobile version