Site icon Bhoomika Bharat News

उत्तराखंड में कई बड़े दलों के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल

खटीमा। उत्तराखंड राजनीति में कल का दिन पार्टी बदलने के नाम रहा। उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही उनकी उत्तराखंड जन एकता पार्टी का भी भाजपा में विलय हो गया है। श्रीनगर से उक्रांद के टिकट पर चुनाव लड़े मोहन काला ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में दिनेश धनै ने भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पछुवादून लक्ष्मी अग्रवाल और यूकेडी के नेता मोहन काला ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी दलों से आए नेताओं का पार्टी में उचित सम्मान किया जाएगा।
मंत्री धनै ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कार धामी के कार्यों से प्रभावित होकर उनकी पूरी पार्टी भाजपा में शामिल हुई है। दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि पीके अग्रवाल और पछुवादून लक्ष्मी ने पार्टी छोड़ी नहीं है बल्कि उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Exit mobile version