Site icon Bhoomika Bharat News

अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ ने सौंपा उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन

भीलवाड़ा

सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं आयुष चिकित्सा मंत्री डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा भीलवाड़ा दौरे पर रहे अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ ने उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा को महासंघ ज़िलाध्यक्ष चम्पा लाल बैरवा के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों के स्थायीकरण की माँग ज्ञापन सौंपा चम्पा लाल बैरवा ने बताया कि आयुष हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेंटर पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों को दो वर्ष से अधिक का समय हो गया राजस्थान के योग प्रशिक्षकों की माँग है कि आयुष हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों का स्थायीकरण किया जाए एवं उनके वेतन में वृद्धि की जाए और आयुष मंत्री ने जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इस मौक़े पर ही अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र कुमार खटीक,प्रदेश प्रवक्ता कमलेश सेन ,चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष चम्पा लाल बैरवा केकडी जिलाध्यक्ष अविनाश सेन एवं योग प्रशिक्षक मौजूद रहे

Exit mobile version