Site icon Bhoomika Bharat News

एड्स जागरूकता के संबंध में कार्यशाला आयोजित

*एड्स जागरूकता के संबंध में कार्यशाला आयोजित, कार्यशाला में आशाओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने लिया भाग,

रिपोर्टर कोजराज परिहार जैसलमेर 

जैसलमेर 5 फरवरी 2024 /स्वास्थ्य भवन सभागार में सोमवार को उपनिदेशक, राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी सीताराम यादव की अध्यक्षता में एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, आयोजित कार्यशाला में ब्लॉक सम, जैसलमेर, मोहनगढ़, नाचना एवं जैसलमेर शहरी आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया , सीताराम यादव ने एड्स से बचाव , रोग के लक्षण, उपचार, नियंत्रण एवं एड्स एक्ट 2017 के संबंध में विस्तार से बिंदुवार जानकारी प्रदान की, इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बुनकर, डीपीओ भगवान सिंह , डीएपीसीयू प्रभारी बाड़मेर नवरत्न सोनी एवं उमेश कुमार पारीक डीसी आशा उपस्थित थे , उपस्थित आशाओं को आशा कार्यक्रम में उपयोग में आने वाले प्रपत्र एवं आशा डायरी एचबीएनसी कार्ड का वितरण किया गया

Exit mobile version