Site icon Bhoomika Bharat News

सड़क हादसे में हुई एक अधेड़ की मौत

मथुरा।दिल्ली निवासी प्रकाशवीर पुत्र भीम सेन आयु 51 वर्ष ऑटो में बैठकर मथुरा की ओर जा रहा था । इसी बीच थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत अल्हैपुर कट के निकट अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो पलट जाने से प्रकाशवीर के गंभीर चोट आई। घायल को चिंताजनक हालत में पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान प्रकाशवीर ने दम तोड दिया। जैंत पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रकाश वीर के बेटे आकाशवीर ने थाना जैंत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version