Site icon Bhoomika Bharat News

तीन साल की मासूम के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर

नाचना क्षेत्र के एक गांव में युवक की ओर से तीन साल की मासूम के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त बालिका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह परिवार सहित खेत में निवास करता है। उसकी तीन साल की मासूम को मध्यप्रदेश के किशनपुरा निवासी संग्राम पुत्र रघुवीर खिलाने के बहाने लेकर गया। यहां खेत के एक गड्ढ़े मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। काफी देर तक मासूम को घर पर नहीं देख उसकी मां तलाश करने गई तो खेत के गड्ढ़े में दोनों को देखकर चौंक गई। यहां आरोपी मासूम के साथ बलात्कार कर रहा था। मासूम के कपड़े खून से सने हुए देखकर महिला ने अपने पति को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अली मोहम्मद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया। मासूम का पोकरण के राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Exit mobile version