Site icon Bhoomika Bharat News

संगठन की मजबूती के बिना सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना सम्भव नहीं -, गीता जायसवाल

जौनपुर। शाहगंज 4 फरवरी संगठन के मजबूती के बिना सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक नहीं पहुंच सकती गीता जायसवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष।शाहगंज में भाजपा घर चलो अभियान के तहत कार्यशाला में दी गयी जानकारी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलायें जा रहें प्रवास कार्यक्रम के तहत नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को वार्ड नंबर दो में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के बिना सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक नही पहुँच सकती। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर पहुँच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा लागू की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। उन्होंने घर चलो जनसम्पर्क अभियान के तहत बताया 4 से 11 फरवरी तक घर-घर जाकर जनसपंर्क करना शुरू करें। इस प्रवास कार्यक्रम में सभासद प्रेम चंद्र, बूथ अध्यक्ष प्रिंस , प्रमिला, शीला , उर्मिला , खुशबू, आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version