Site icon Bhoomika Bharat News

बालू ले जा रही टैक्टर , ट्राली ने युवक को रौंदा, मृत्यु

बांसी। बांसी -सोनखर बांध के निकट राप्ती नदी अवैध बालू खनन कर ले जा रही टैक्टर – ट्राली ने एक बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की जान ले लीया।घटना बांसी -नोगढ़ मार्ग स्थित कोतवाली के सोनखर चौराहे के पास रात 12बजे के घटित हुई। मृतक युवक श्रीराम शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहुरिया का निवासी है। पुलिस ने टैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।सोनखर हाटा बांध पर छोटकी सोनखर के पास राप्ती नदी के किनारे विगत पांच दिनों से अवैध बालू का खनन धड़ल्ले से हो रहा है। पास के गांव का ही एक खनन माफिया अपनी टैक्टर ट्राली से बालू लाद कर ले जा रहा था।कि रात में एक मैरेज हॉल से खाना बना कर वापस घर जा रहे श्रीराम उसकी चपेट में आ गए और मोके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है । बाइक सहित युवक की शव  ट्राली के अन्दर इतनी बुरी तरह फस गया कि जैक लगा कर ट्राली को उठाना पड़ा तब जाकर शव बाहर निकाला जा सका। कोतवाल विंदेश्वरी माणि तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version