Site icon Bhoomika Bharat News

सिद्धार्थनगर के नौ ब्लॉकों में बीडीओ का  फेरबदल

मुख्य विकास

अधिकारी जयेंद्र कुमार ने जिले के नौ विकास खंडों में फेरबदल

करते हुए बीडीओ को नवीन तैनाती दी है। तीन ब्लाकों का जिम्मा

गैर जिलों से आए बीडीओ को सौंपा गया है। जबकि शोहरतगढ़

में तैनात बीडीओ कृतिका अवस्थी को सदर ब्लॉक की जिम्मेदारी

मिली है।मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की ओर से जारी नवीन

तैनाती आदेश के मुताबिक गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर

आए विजय सिंह को खेसरहा में, अनिशि मणि पांडेय को उस्का

बाजार, ओम प्रकाश गुप्ता को शोहरतगढ़ ब्लाक का कार्यभार

सौपा गया है। इसके अलावा अरुण कुमार पांडेय को नौगढ़ से

जोगिया, कृतिका अवस्थी को शोहरतगढ़ से नौगढ़, अरुण कुमार

श्रीवास्तव को जोगिया से लोटन, चंद्रभान उपाध्याय को खेसरहा

से मिठवल,

श्याम मुरली मनोहर मिश्र को उसका बाजार से बढ़नी, राम

प्रवेश को संबद्ध लोटन बाजार को खेसरहा ब्लाक में संयुक्त खंड

विकास अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। बताते चले कि

बीते दिनों शासन ने खंड विकास अधिकारियों का बड़े पैमाने पर

तबादला किया था। इनमें जनपद के कई खंड विकास अधिकारी

शामिल थे। उनके कार्यमुक्त होने और गैर जिलों से आने बीडीओ

के रूप में तैनाती देने की पहल की गई।

Exit mobile version