Site icon Bhoomika Bharat News

सपा की मासिक बैठक में बूथ स्तर के मजबूती पर जोर सभी सेक्टरों में होगी पी.डी.ए. जन पंचायत

सपा की मासिक बैठक में बूथ स्तर के मजबूती पर जोर
सभी सेक्टरों में होगी पी.डी.ए. जन पंचायत

बस्ती – शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रकाशित मतदाता सूची के पुनरीक्षण, पी.डी.ए. जन पंचायत को अनवरत जारी रखने, सभी सेक्टरों में पी.डी.ए. जन पंचायत करने आदि के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी ताकत से सपा की जीत सुनिश्चित करने में जुट जाय। कहा कि भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दल को चुनौती देने के लिये यह जरूरी है कि अभी से तैयारियां तेज कर दी जाय। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सघन समीक्षा कर लें और लोगों तक पार्टी की नीति, कार्यक्रम से जोड़े।
समीक्षा बैठक में पूर्व राज्य मंत्री श्रीपति सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, चन्द्रभूषण मिश्र, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, प्रमोद यादव, पंकज निषाद आदि ने कहा कि एकजुटता और कड़ी मेहनत से सपा की जीत सुनिश्चित होंगी। चुनाव जीतने के लिये बूथ का जीतना पहली शर्त है।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव, राघवेन्द्र सिंह, राम सिंह यादव, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, निजामुद्दीन, विजय विक्रम आर्य, गीता भारती, डा. सुरेन्द्र चौधरी, अरविन्द सोनकर, मो. युनुस आलम, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, रहमान सिद्दीकी, मंशाराम कन्नौजिया, इरशाद अहमद, धर्मराज यादव डब्बू, परशुराम यादव, रजवन्त यादव, इन्द्रावती शुक्ल, शकुन्तल चौरसिया, डा. आर.डी. गोस्वामी, बैजनाथ शर्मा, उदयराज विश्वकर्मा, राजेन्द्र चौधरी, रिन्टू यादव, कैश मोहम्मद, जयराज यादव, जोखूलाल यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version