Site icon Bhoomika Bharat News

जिला अधिकारी का दिखा एक्शन हलकान दिखे अधिकारी

जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मंदार ने कलेक्ट्रेट परिसर के नजारत कार्यालय का निरीक्षण/अवलोकन किया। कार्यालय के निरीक्षण/अवलोकन के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से फाइलों का रख-रखाव एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो उनकी शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए उनकी समस्या का निस्तारण कराये। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि0एवंरा0 रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, पीडी जयकेश त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version