BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान

26 Nov 2026, 09:33 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी गाजीपुर

लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार से अब भी वंचित डेढ़ से दो लाख लोग, गाजीपुर में प्रशासन ने तेज किया मतदाता जोड़ो अभियान

डीएम अनुपम शुक्ला की दो टूक अपील—पात्र नागरिक मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं अपना नाम, 24 से 26 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

गाजीपुर। लोकतंत्र में हर वोट की अपनी ताकत होती है, लेकिन गाजीपुर में आज भी डेढ़ से दो लाख ऐसे पात्र नागरिक हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है। यानी बड़ी संख्या में लोग मतदान के अधिकार से जुड़ने के इंतजार में हैं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 से पहले इस स्थिति को बदलने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।

मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर तीन दिवसीय विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने साफ संदेश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए 24, 25 और 26 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर से शुरू हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे। इसके साथ ही निर्धारित मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों और विद्यालयों में भी बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। वहीं नाम, पता या अन्य विवरण में गड़बड़ी होने पर संशोधन भी कराया जा सकता है।

डेढ़ से दो लाख नाम जुड़ने का इंतजार, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

जिले में करीब डेढ़ से दो लाख पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल न होना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को भी अभियान से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी के मुताबिक जनपद में लगभग सात हजार इन्यूमरेटर कार्यरत हैं, जिनमें करीब 1800 कर्मचारी बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। सभी को निर्वाचन कार्य को प्राथमिकता देते हुए अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

4 जनवरी को तय होगी मतदाता सूची की अंतिम तस्वीर

डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल मतदाताओं की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। अंतिम मतदाता सूची में किसी अपात्र या डुप्लीकेट नाम की गुंजाइश न रहे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

अभियान की निगरानी और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में रहकर अभियान की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एक वोट की ताकत को समझें, अपनी जिम्मेदारी निभाएं

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे इस तीन दिवसीय अभियान को गंभीरता से लें और अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 भरें। साथ ही परिवार, पड़ोस और गांव-मोहल्ले में ऐसे लोगों को भी जागरूक करें, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है।

लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने से आती है। ऐसे में गाजीपुर के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तीन दिनों का यह विशेष अभियान डेढ़ से दो लाख छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने में सफल हो पाएगा?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur26 Nov

स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट किया स्मृति चिह्न

उर्फी रिज़वी गाजीपुर स्थानांतरण पर दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी विनय कुमार सिंह ने भेंट…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur26 Nov

जिला सेवा योजन कार्यालय एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 536 युवाओं के हाथ लगा रोजगार, खिले चेहरे

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, गाज़ीपुर एवं हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के संयुक्त तत्वावधान…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur26 Nov

ड्रोन से घर की रेकी के अगले दिन लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 6.50 लाख नकदी पार

उर्फी रिज़वी गाजीपुर ड्रोन से घर की रेकी के अगले दिन लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur23 Nov

गाजीपुर में बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बंद कमरे में मिला 21 वर्षीय कृष्णकांत का शव

उर्फी रिज़वी गाजीपुर गाजीपुर में बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बंद कमरे में मिला 21 वर्षीय…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur23 Nov

सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

उर्फी रिज़वी गाजीपुर सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!