BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

अकवान तूफान के असर से छाए रहे बादल बेमौसम बारिश से खेती और पशुपालन पर असर

23 Nov 2026, 09:26 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अकवान तूफान के असर से छाए रहे बादल बेमौसम बारिश से खेती और पशुपालन पर असर - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

विकास सिंह / ईमादुद्दीन
( बारा) ग़ाज़ीपुर अकवान तूफान के असर से छाए रहे बादल बेमौसम बारिश से खेती और पशुपालन पर असर पिछले अर्नव तूफान में बारा न्याय पंचायत क्षेत्र में धान की फसल खेतों में गिर गई थी। इस बारिश से फसल के सड़ने का खतरा है। खेतों में खड़ी पकी धान की फसल भी गिर सकती है।

कई पशुपालकों का भूसा खत्म हो रहा है। बारिश से भूसे की कमी बढ़ने की आशंका है। हाथ से काटे गए धान की लेहनी खेतों में सूखने के लिए छोड़ी गई है। बारिश में उसके भीगकर खराब होने का डर है। खेतों में छींटे गए दलहन और तिलहन के बीज गल सकते हैं। सब्जियों की खेती पर भी असर पड़ सकता है।

पिछले तूफान में गिरी धान की फसल का अब तक सर्वे नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि दूसरी बार तूफान आने से उन्हें नुकसान होगा। जिन खेतों में जल निकासी नहीं है, वहां मिट्टी ज्यादा गीली है। ऐसे खेतों में बड़ा हार्वेस्टर नहीं चल पाएगा और खेत और गीले हो सकते हैं। किसानों को प्रति बीघा तीन गुना खर्च देकर चेन कंबाइन से फसल कटवानी पड़ेगी।

स्थानीय किसान अरशद खान, ओमकार सिंह यादव, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह यादव शाहनवाज खान, पूर्व प्रधान बिन्दू राय, और उदय सिंह यादव ने नुकसान का आकलन कर मुवावजे की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur23 Nov

25 नवंबर को हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगेगा वृहद रोजगार मेला,

​विकास सिंह/ अभिषेक त्रिपाठी ज़मानिया (गाजीपुर) के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur23 Nov

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई 90 मरीजों की मुफ्त जांच

ग़ाज़ीपुर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 90 मरीजों की मुफ्त जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur23 Nov

फर्स्ट स्टेप्स प्ले स्कूल में भव्य प्रदर्शनी ‘जिज्ञासा’ के प्रथम दिन का शुभारम्भ

ज़मानिया ( ग़ाज़ीपुर) फर्स्ट स्टेप्स प्ले स्कूल में भव्य प्रदर्शनी ‘जिज्ञासा’ के Day 1 का आयोजन हुआ। मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur23 Nov

शहीद शशांक सिंह के नाम से होगा कटवामोड़-कासिमाबाद मार्ग, सरकार बनने पर नामकरण का

उर्फी रिज़वी गाजीपुर शहीद शशांक सिंह के नाम से होगा कटवामोड़-कासिमाबाद मार्ग, सरकार बनने पर नामकरण का ऐलान…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur23 Nov

मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिम्मेदार! बूथों पर पहुंचे डीएम अनुपम शुक्ला, पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की खास रिपोर्ट मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिम्मेदार! बूथों पर पहुंचे डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!