BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के संबंध

29 Oct 2026, 09:06 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के संबंध - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

गाजीपुर 28 अक्टूबर, 2026 अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के संबंध में पूरे जनपद में आज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारी आज शाम 06 बजे तक अपने निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। अधिकारियों को पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो आज सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक अपने निर्धारित केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची का गहन निरीक्षण करेंगे तथा सूची में पाई जाने वाली कमियों को चिह्नित कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के फार्म-06 भरवाए जाएंगे। विशेष रूप से महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा, ताकि मतदाता सूची में जेंडर रेशियो को निर्धारित मानक के अनुरूप किया जा सके। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में थर्ड जेंडर समुदाय के पात्र व्यक्तियों को भी मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चिन्हित मतदाताओं का ईपी रेशियो 58 प्रतिशत है, जबकि निर्धारित लक्ष्य 61 प्रतिशत है। इस अंतर को दूर करने के लिए अभियान के माध्यम से आवश्यक सुधार किए जाएंगे। यह विशेष अभियान एक दिवसीय है, जो सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur29 Oct

साइबर क्राइम थाना गाजीपुर द्वारा डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹25.44 लाख 800 रूपये ।*

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 *दिनांकः28.10.2026* *साइबर क्राइम थाना गाजीपुर द्वारा डिजिटल…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur29 Oct

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के संबंध में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 28 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur29 Oct

2026 जनपद की सहकारी समितियों के सचिव दिनांक 22.10.2026 से क्रमिक हड़ताल पर है, जिससे बी-पैक्स समितियों से उर्वरक बिक्री का कार्य प्रभावित हो रहा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 28 अक्टूबर, 2026 जनपद की सहकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur29 Oct

गाजीपुर पुलिस का सराहनीय कार्य ,पुलिस अधीक्षक ने दिया इनाम गाजीपुर

गाजीपुर पुलिस का सराहनीय कार्य ,पुलिस अधीक्षक ने दिया इनाम गाजीपुर *दिनांक: 28.10.2026 श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur29 Oct

ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा साइबर क्राइम एवं बुलिंग से बचाव और त्वरित प्रतिक्रिया विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा साइबर क्राइम एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!