BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल से चैंबर में गिरा मरीज, हालत गंभीर

21 Oct 2026, 10:48 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल से चैंबर में गिरा मरीज, हालत गंभीर - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875860

मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल से चैंबर में गिरा मरीज, हालत गंभीर

गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज की नई इमारत में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तीसरी मंजिल पर शौचालय जाते समय 26 वर्षीय मरीज मनोहर कुमार गश खाकर खुले चैंबर में गिर गए। वह सीधे भूतल तक जा पहुंचे। हादसे में उनके सिर, चेहरे, हाथ और कमर में चोटें आईं। उन्हें तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

मरदह ब्लॉक के सराय मुबारक गांव निवासी मनोहर कुमार 19 अक्टूबर से टाइफाइड और दिमागी बुखार के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह अपने पिता शमशेर राम के साथ शौचालय जा रहे थे। इसी दौरान चैंबर के प्रवेश द्वार पर लगा लोहे का गेट, जिसमें ताला नहीं लगा था और जिसे केवल सटाकर रखा गया था, धक्का लगते ही खुल गया। इसी दौरान मनोहर संतुलन खो बैठे और चैंबर में जा गिरे।

हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और मौजूद लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच और एक्स-रे कराया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तीसरी मंजिल के चैंबर के गेट पर ताला लगवा दिया। अन्य मंजिलों के गेट भी बंद करा दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गेट की सिटकनी ठीक से बंद नहीं थी और हल्के धक्के से खुल सकती थी। इस घटना ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur21 Oct

एक नवंबर को लगेगा विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा कैंप, एक ही छत के नीचे होगा समस्याओं का समाधान

#उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 एक नवंबर को लगेगा विधिक सेवा प्राधिकरण…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur20 Oct

गाजीपुर के लंका मैदान में रावण दहन के दौरान उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

#उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर के लंका मैदान में रावण दहन…

पूरी खबर पढ़ें →
Sitapur20 Oct

बड़ागांव पुलिस चौकी में दावत पर सवालिया प्रश्नचिन्ह?, CO और चौकी प्रभारी अमित पर FIR व निलंबन की मांग

सीतापुर: खाकी और अपराधियों का खुला 'याराना'! बड़ागांव पुलिस चौकी में दावत पर सवालिया प्रश्नचिन्ह?, CO और चौकी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur20 Oct

गुरु के आदर्शों को जीवन में उतारकर सभ्य समाज का करें निर्माण: त्रिदंडी स्वामी लक्ष्मी नारायण

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गुरु के आदर्शों को जीवन में उतारकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur19 Oct

पुनीता सिंह खुशबू ने 100 कन्याओं का किया पूजन, नौ बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

पुनीता सिंह खुशबू ने 100 कन्याओं का किया पूजन, नौ बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा हवन-यज्ञ के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!