New Delhi
रॉयल टाइगर एमएमए एंड फिटनेस एकेडमी के मार्शल आर्ट्स स्टूडेंट्स ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में दिखाया दमखम, उत्तीर्ण होकर बढ़ाया मान
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

3rd Delhi State Mix Boxing Championship का आयोजन नरेला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में Tarzen Martial Art के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
Tarzen Martial Art के Chief Coach श्री तेजवीर सिंह, National Referee & Judge तथा NIS Wushu Coach के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वियान बिरला (25 किग्रा, सब-जूनियर), जतिन कुमार (48 किग्रा, जूनियर), दक्ष प्रजापति (45 किग्रा, जूनियर), अंशुल (35 किग्रा, जूनियर), यश लखेरा(40 किग्रा, जूनियर), सम्राट ठाकुर (42 किग्रा, सब-जूनियर), चिराग राणा (52 किग्रा, सब-जूनियर), यशवंत (52 किग्रा, सीनियर), हरगोविंद सिंह (65 किग्रा, सीनियर) तथा आयुष मिश्रा (34 किग्रा, सब-जूनियर) शामिल रहे।
वहीं मिनी सब-जूनियर वर्ग में केशवी (20 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हृदय कनोडिया (20 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर DV Public School की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सिंह एवं चेयरमैन श्री ठाकुर डी.पी. सिंह ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 एवं 14 नवंबर को DV Public School में Challenger Delhi Wushu Championship का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में Mr. Suhel Ahmed, CEO, Wushu Association of India उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
News Reporting Stephen Delhi
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चलाए जा रहे 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) अभियान के खिलाफ देश…
पूरी खबर पढ़ें →नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चलाए जा रहे 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) अभियान के खिलाफ देश…
पूरी खबर पढ़ें →इस विशेष आयोजन में युवा कराटे खिलाड़ियों ने अनुशासन और युद्धकला कौशल का प्रदर्शन कर उच्च ग्रेड की…
पूरी खबर पढ़ें →नई दिल्ली, Date 11/10/2026 लोक विहार (पीतमपुरा): दिल्ली के लोक विहार, पीतमपुरा स्थित रॉयल टाइगर एमएमए एंड फिटनेस…
पूरी खबर पढ़ें →स्टीफन दिल्ली नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (भंगेल) की रहने वाली 21 वर्षीय कशिश त्यागी ने किकबॉक्सिंग के…
पूरी खबर पढ़ें →कालीन बुनने वाले का शाओलीन तक का सफर: बिजनौर के मोहम्मद अकबर ने पूरा किया बचपन का सपना…
पूरी खबर पढ़ें →