नई दिल्ली:समाचार रिपोर्टिंग:( स्टीफन) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राजनीति में बेमिसाल 25 वर्ष गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली के के. डी. जाधव रेसलिंग एरिना (इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर) में एक भव्य "विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा" का आयोजन किया गया।
7 अक्टूबर 2001 को मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी जनसेवा की यात्रा आज 7 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक ढाई दशक पूरे कर चुकी है, जिसे लेकर देश भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इस गौरवमयी और ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में मुख्य रूप से निगम पार्षद (Nigam Councillor) अंजू अमन डबास, मंडल अध्यक्ष निम्मी शर्मा और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम छिल्लर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इन सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री के अंत्योदय, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट संकल्प की सराहना की और इसे देश के लिए एक प्रेरणादायक मील का पत्थर बताया।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक के इन ढाई दशकों में देश ने विकास और जनभागीदारी की एक नई परिभाषा देखी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को बेहद आकर्षक ढंग से 'सेवा ज्योति यात्रा' की थीम पर सजाया गया था, जहां भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस उत्सव का हिस्सा बने और सेवा की इस अलख को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Stephen Delhi