BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन बना ‘सफेद हाथी’: लाखों के बजट और 50 कर्मियों की तैनाती के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे

24 Sep 2026, 08:27 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन बना 'सफेद हाथी': लाखों के बजट और 50 कर्मियों की तैनाती के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

जमानिया (गाजीपुर) शासन की ओर से ग्रामीण अंचलों के लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर, सुलभ और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भले ही करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हों, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और जिम्मेदारों की उदासीनता इन योजनाओं पर भारी पड़ रही है। जमानिया विकास खंड के अंतर्गत आने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरुइन इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लाखों-करोड़ों की लागत से खड़ा किया गया यह अस्पताल आज क्षेत्र के लोगों के लिए केवल एक 'सफेद हाथी' साबित हो रहा है।
30 बेड की आधुनिक क्षमता और लगभग 50 स्वास्थ्य कर्मियों की भारी-भरकम फौज तैनात होने के बावजूद यह अस्पताल पूरी तरह 'रामभरोसे' संचालित हो रहा है। जमीनी हकीकत यह है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ निराशा हाथ लग रही है।
गुरुवार को खुली पोल: एक डॉक्टर और पांच कर्मी मिले मौजूद
गुरुवार को जब इस स्वास्थ्य केंद्र की जमीनी हकीकत टटोली गई, तो व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। 50 से अधिक की तैनाती के सापेक्ष सीएचसी पर मात्र एक डॉक्टर और पांच स्वास्थ्य कर्मी ही मौजूद मिले। हैरानी की बात तो यह है कि अस्पताल में तैनात दंत चिकित्सक (डेटा ऑपरेटर/डेंटल सर्जन) द्वारा जनरल मेडिसिन के मरीजों को देखा जा रहा है और सामान्य बीमारियों की दवाइयां लिखी जा रही हैं।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) द्वारा इस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिलने पर करीब एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है।
तीन दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण हैं इस पर निर्भर
इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरुइन के अलावा कस्बा बाजार, हेतिमपुर, हमीदपुर, बडेसर, गायघाट, रायपुर, अभईपुर, मदनपुरा, जमानिया स्टेशन बाजार, तलाशपुर, नई बाजार, कंदवा, असना, जलालपुर, डेढगांवा, महली समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों की ग्रामीण आबादी अपनी छोटी-बड़ी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए निर्भर है।
स्थानीय ग्रामीण अभिषेक सिंह, गोपाल, अमरनाथ, गणेश गुप्ता, शंभु बनवासी, रोशन राजभर आदि का कहना है कि कहने को तो अस्पताल में 8 डॉक्टरों समेत 50 स्वास्थ्य कर्मियों का स्टाफ कागजों पर दर्ज है, लेकिन धरातल पर मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं होता। डॉक्टरों की लगातार गैर-मौजूदगी ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। आला अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह अस्पताल धीरे-धीरे बदहाली के आगोश में समाता जा रहा है और इसकी इमारतें खंडहर में तब्दील होती जा रही हैं।

ग्रामीणों और तीमारदारों का आरोप है कि इस अस्पताल में कागजों और धरातल पर कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां ऑक्सीजन प्लांट, पैथोलॉजी जांच (खून की जांच) और एक्स-रे मशीन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण इन संसाधनों का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
देखभाल के अभाव में करोड़ों के उपकरण धूल फांक रहे हैं। इस अस्पताल के नाम पर हर साल लाखों रुपये का भारी-भरकम बजट आता है, लेकिन उसकी सही मानिटरिंग न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र की इस बदहाल और लचर व्यवस्था ने स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए मांग की है कि सीएचसी बरुइन की व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, नदारद रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि गरीब ग्रामीणों को समय पर समुचित इलाज मिल सके

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur24 Sep

अक्टूबर से शुरू होगी फास्ट फूड स्टॉल की मुफ्त ट्रेनिंग, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

गाज़ीपुर बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
Kanpur Nagar24 Sep

विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: बेटे सुब्रत ने कराई हत्या, बहू शालू को मिली क्लीन चिट

न्यूज़ रिपोर्टर शुभम् अवस्थी /BB इंडिया न्यूज़ कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur24 Sep

परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया मीणा मंच जन्म दिवस

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur24 Sep

चिकित्सा शिविर में नगर वासियों को मिलेगी समुचित व्यवस्था

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंदों को मिलेगी समुचित…

पूरी खबर पढ़ें →
Kanpur Nagar24 Sep

कानपुर के नए DM महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार | जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता

महेंद्र सिंह तवंर ने बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे कलक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly24 Sep

*बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली के बहेड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!