Site icon Bhoomika Bharat News

हरीश रावत ने ‘इस्तीफ़े’ वाले बयान के बाद कहा- कांग्रेस पार्टी की सदस्यता मेरे ख़ून में

हरीश रावत ने ‘इस्तीफ़े’ वाले बयान के बाद कहा- कांग्रेस पार्टी की सदस्यता मेरे ख़ून में

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कांग्रेस से नहीं बल्कि पार्टी के पदों से इस्तीफ़ा देने की बात कही थी.

हरीश रावत ने एक्स पर लिखा, “मीडिया के कुछ हिस्सों में यह समाचार दिया जा रहा है कि हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया.”

“भैया, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता मेरे ख़ून और हड्डियों में है, हरीश रावत जो कुछ भी है, इनकी वजह से है. वह तो मेरे साथ ही स्वर्ग में भी जाएगी.”

रावत ने कहा, “कल-परसों देहरादून में ईडी की जो पाखंडपूर्ण चकल्लस हुई है और मैंने यह कहा है कि यदि उससे कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है, तो पार्टी के जो पद मेरे पास हैं उन्हें मैं छोड़ना चाहूंगा.”

दरअसल, हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरीश रावत के सहयोगी चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद रावत ने इस्तीफ़े की बात कही है.

हरीश रावत ने कहा था कि यदि पार्टी के संघर्ष में उनकी वजह से कोई कमज़ोरी आती है तो वो पार्टी पदों से हटना चाहेंगे.

Exit mobile version