Site icon Bhoomika Bharat News

12 रबीउल अव्वल के अवसर पर पलिया कला में भव्य आयोजन, शानदार प्रोजेक्ट ने मोहा लोगों का मन पलिया कला, लखीमपुर खीरी। 12 रबीउल अव्वल के मुबारक अवसर पर पलिया कला में मोहम्मद समीर, आदिल भाई एवं अन्य सहयोगियों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बड़े ही उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजकों एवं सहयोगियों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया शानदार प्रोजेक्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। प्रोजेक्ट की बेहतरीन प्रस्तुति और आकर्षक सजावट की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। मोहम्मद समीर, आदिल भाई एवं उनके साथियों के प्रयासों की लोगों ने सराहना करते हुए उन्हें सफल आयोजन के लिए बधाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान पलिया कला में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मिस्टर विनय कुमार मीडिया प्रभारी एवं जिला रिपोर्टर पलिया कला, लखीमपुर खीरी

http://Palia786मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर आज का त्यौहार मनाया जाता है

Exit mobile version