Site icon Bhoomika Bharat News

शहीद अख्तर हुसैन की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि,

गहमर (गाज़ीपुर) कोतवाली के अंतर्गत बारा गांव में शनिवार को सीआरपीएफ के शहीद हेड कांस्टेबल अख्तर हुसैन की 20वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
*इमादुद्दीन अहमद* ने बताया कि 11 जुलाई 2006 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर कैंप पर 900 से 1000 नक्सलियों ने हमला किया था। उस दौरान 51वीं बटालियन सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल अख्तर हुसैन ने अदम्य वीरता का परिचय देते हुए मोर्चे पर तैनात जवानों की सहायता की।

नक्सलियों की गोली लगने से वे वीरगति को प्राप्त हुए और मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद अख्तर हुसैन का बलिदान देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा

और साहस की प्रेरणा देता रहेगा। अंत में, सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गांव के समाज सेवी एवं भावी प्रधान पद के प्रत्याशी अलमास खान, उमैर खान, शाहनवाज खान नेता, एस आई संजय सिंह, शब्बू खान मास्टर कादिर खान, बाबर नेता नजीर मास्टर, इबरार खान सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version