
भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आप को बता दे कि बारा न्याय पंचायत में बिजली के केबिल जलने से आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप हो गया है,
जानकारी के अनुसार, केबल में खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बिजली न होने से घरों में लाइट , पंखे और कूलर बंद हो गए हैं, जिससे उमस और गर्मी बढ़ कर तांडव कर रही है।
इसके साथ ही, पानी की मोटरें भी नहीं चल पा रही हैं, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करना नए कुवां खोदने जैसे मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही है खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से केबल को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। एस एस ओ मोहन राय ने कल सुबह मंगलवार को आश्वासन दिया था की बहुत जल्दी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
लेकिन मजे की बात यहां आया की दो – तीन घंटे के बाद सारे विभागीय अधिकारियों का मोबाइल ही बंद पाया गया। मानो जैसे मोबाइल बंद होने से अपनी कमियां छिपाने लेगे, परन्तु स्थानीय निवासियों जमशेद खान, इमरान खान उर्फ चुन्नू, महताब खान, उमैर खान, मंजूर खान, शौकत खान, शहाबुद्दीन, सहित कई लोगों का कहना है l कि * विद्युत विभाग के जे ई महोदय ही मोबाइल बंद कर लिया है, इन्हीं के साथ इमामादुदीन ने बताया कि बारा पावर हाउस पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है।
