Site icon Bhoomika Bharat News

सूखे की मार से फसलें मुरझाईं,

गाजीपुर जिले में मौसम के बदले मिजाज और मॉनसून की बेरुखी ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ के रख दी है।
जिले भर में तेज धूप और भीषण लू की वजह से किसान व्याकुल हो रहे है। वहीं पूर्वी भाग मे बारा न्याय पंचायत क्षेत्र इमादुद्दीन अहमदके अनुसार इस समय तेज धूप और भीषण लू का प्रकोप जारी है, जिसके कारण खेतों की मिट्टी फटने लगी है। पर्याप्त बारिश न होने की वजह से खड़ी फसलें लगातार मुरझा रही हैं, जिससे अन्नदाता गहरे संकट और चिंता में डूब गया है।

देखा जाए तो हर साल जून के महीने में 15 तारीख के आस पास अच्छी खासी बारिश हो जाने से धान की रोपाई का काम सुचारू रूप से शुरू हो जाता था। लेकिन इस वर्ष जून बीतने को है और आसमान में बादलों का नामोनिशान नहीं है। पानी के अभाव में धान की नर्सरी (बेहन) खराब हो रही है और रोपाई का काम पूरी तरह से पिछड़ गया है।

ग्रामीण किसानों से बातचीत के दौरान उनका दर्द साफ छलक कर सामने आया। वहीं बारा न्याय पंचायत क्षेत्र के किसान रबी कुमार, गुफरान खान, भोलू, बबन चौधरी और फिरोज खान ने बताया:
“अगर अगले दो से तीन दिनों के भीतर झमाझम बारिश नहीं हुई, तो हमारी बची-कुची फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी। खेतों में नमी खत्म हो चुकी है और दरारें पड़ गई हैं।
इसी के साथ जमानिया तहसील के रायपुर गांव निवासी श्लोक यादव, मोनू सिंह, दीपक यादव, ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि इस साल नुकसान हो रहे धान की फसल की भरपाई कैसे होगी।”
किसानों का कहना है कि अगर मौसम का यही हाल रहा तो इस साल धान के उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। फिलहाल क्षेत्र का हर किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश की दुआ कर रहा है।

Exit mobile version