पत्रकार आरिफ खान समथर 
समथर (झांसी) नगर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अवैध लकड़ी का कटान का खेल चर्चा में चल रहा है अभी कुछ दिन पहले सभी अधिकारी एवं नेताओं ने पर्यावरण बचाओ का आयोजन किया था व एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया था जिसे क्षेत्रीय लोगों का आरोप है की सरकार द्वारा अवैध लकड़ी कटान पर रोक लगाई जाने के बावजूद कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से पेड़ों का कटाव लगातार जारी है बताया जा रहा है की लकड़ी माफिया दिन-रात पेड़ों की कटाई कर लकड़ी से भरे ट्रैक्टर सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस और नहीं पड़ रही है लकड़ी कटाव की जानकारी होते हुए भी प्रशासन इस पर मौन बना हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पेड़ों का कटाव हो रहा है जिससे नगर में ट्रैक्टर से लकड़ी से भरे हुए खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं वही ट्रैक्टर में कई कुंतल लकड़ी लोड करा कर बाहर भेजी जा रही है जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ रही है लोगों ने चिंता जताई कि यदि इस समय रहते हुए रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में भीषण गर्मी और पर्यावरण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं
