Site icon Bhoomika Bharat News

नगरपालिका अध्यक्ष ने मृतक आश्रित को त्वरित नियुक्ति देकर दिखाई संवेदनशीलता

जमानिया (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश गुप्ता ने मृतक आश्रित को शीघ्र नियुक्ति प्रदान कर मानवीय संवेदनशीलता एवं उदार नीति का परिचय दिया है।
बताते चले कि रमाशंकर शर्मा, जो नगर पालिका परिषद जमानिया में विद्युत टेक्नीशियन (ग्रुप-डी) के पद पर कार्यरत थे, उनका निधन दिनांक 16 मई 2026 को हो गया था।
मृतक कर्मचारी के परिजनों में पत्नी व उनकी दो पुत्रियां है। योग्यता नुसार उन्हें दिनांक 05 जून 2026 दिन मंगलवार को मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र एवं आवश्यक अभिलेख नगर पालिका में प्रस्तुत किए गए।
आवेदन प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र एक दिन के बाद ही प्रक्रिया पूरी कर दिनांक 08 जून 2026 को मृतक आश्रित की बड़ी बेटी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया गया।
इस त्वरित निर्णय की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि इससे मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा तथा नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के संवेदनशील कार्यशैली का परिचय भी मिलता है।

Exit mobile version