गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) गाजीपुर इकाई के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित जनपद की सात तहसीलों में से छह तहसीलों के तहसील अध्यक्षों ने अपने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित करीब सैकड़ों सदस्यों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से पद तथा सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देकर अपना नया संगठन “भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश” बना लिया है।
यह निर्णय 9 जून 2026दिन – मंगलवार को गाजीपुर मिश्र बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। इसी क्रम में ग्रापए वाराणसी मंडल के मंडल महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने पद तथा सदस्यता से इस्तीफा देकर नये संगठन की सदस्यता ग्रहण की है।
सभी सदस्यों ने ग्रापए के प्रदेश तथा वाराणसी मंडल के उच्च पदाधिकारियों की हिटलरशाही, तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक ढंग से जनपद गाजीपुर इकाई में छेड़छाड़ करके नेतृत्व बदलाव करने, मनमाने ढंग तहसील अध्यक्ष को हटाने आदि क्रियाकलापों से तंग आकर यह कदम उठाया है। प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने अनुसार गाजीपुर जनपद के सात तहसीलों में से छह तहसीलों में गाजीपुर सदर तहसील के तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, सैदपुर तहसील के तहसील अध्यक्ष प्रहलाद दास जायसवाल , जमानियां तहसील के तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, मोहम्मदाबाद तहसील के तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, सेवराई तहसील के तहसील अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह तथा जखनियां तहसील के तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने अपने सभी सदस्यों सहित पद तथा ग्रापए की सदस्यता से इस्तीफा देकर नये संगठन “भारतीय ग्रापए” की सदस्यता ग्रहण कर लिया है।

