गहमर ( गाजीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बारा न्याय पंचायत में गुरुवार को बकरीद का उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।
बारा न्याय पंचायत क्षेत्र की सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में शांतिपूर्ण वातावरण में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया ।
ईद-उल-अजहा की नमाज का सिलसिला सुबह 6:00 बजे से शुरू हुआ। ईदगाह बारा मस्तान बाग ईदगाह और ईदगाह पश्चिम में सुबह 6 बजे नमाज अदा की गई। इसके बाद हाजी जी मस्जिद 6: 15पर नमाज अदा की गई इस मौके पर इमाम जाकिर साहब ने कहा कि ईद उल अजहा त्याग, बलिदान इंसानियत और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए जरूरतमंदों की मदद करने पर जोर दिया।
नमाज के बाद लोगों ने सुन्नत के मुताबिक कुर्बानी की रस्म अदा की तथा जरूरतमन्द में मांस वितरित किया पर्व को लेकर क्षेत्र में साफ सफाई पेय जल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया बारा गांव में प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
