Site icon Bhoomika Bharat News

ग्रामीण पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता, पत्रकार हितों के लिए नए संगठन बनाने का ऐलान

 

*गाजीपुर*। ग्रामीण पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जनपद के मिश्र बाजार स्थित जिला कार्यालय पर कमलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। बैठक में जनपद की सभी तहसीलों से आए पत्रकारों ने ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं एवं उनके सुख -दुःख तथा ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले मसीहा स्व० बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जनपद के सबसे वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार अनेक समस्याओं से जूझ रहें हैं। लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार बन्धु विषम परिस्थितियों में समाचार संकलन करते हैं। जिसकी पीड़ा वही समझ सकता है जो स्वयं ग्रामीण पत्रकारिता से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई संगठन पत्रकार हितों की केवल बात करते हैं। लेकिन जरूरत पर मौन साध लेते हैं। ऐसा ही वर्तमान में ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ भी है।

इसलिए एक ऐसे संगठन की जरूरत है जो ग्रामीण पत्रकारों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहें और उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ें। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि यदि वर्तमान संगठन ग्रापए पत्रकार हितों पर ध्यान नहीं देता और हिटलरशाही रवैया अपनाता है, तो अब ग्रामीण पत्रकार बन्धु एक नया संगठन बनाकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। इस प्रस्ताव का जनपद के सभी सात तहसीलों से आए पत्रकारों ने एक स्वर में हाथ उठाकर व ताली बजाकर समर्थन किया।

जयदेश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र गाजीपुर के ब्यूरो चीफ *धर्मेंद्र कुमार मिश्रा* ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए स्वयं संघर्ष करना होगा। इसके अलावा आज हिन्दी दैनिक अखबार गाजीपुर के ब्यूरो चीफ *अरुण कुमार तिवारी* ने नये संगठन बनाने का पूरजोर समर्थन करते हुए कहा कि नये संगठन के सदस्यों का हमारे सौजन्य से *पांच लाख का बीमा निःशुल्क* कराया जायेगा।जो ग्रामीण पत्रकारों के परिजनों को सुख दुःख में एक आधार रहेगा। इस बीमा में पत्रकार भाई को कोई शुल्क नहीं देना है।

इसी क्रम में *सदर गाजीपुर तहसील* के तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय उर्फ राजू , *जमानियां तहसील* के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ,*सैदपुर तहसील* के तहसील अध्यक्ष प्रहलाद जायसवाल, *मोहम्मदाबाद तहसील* के तहसील अध्यक्ष रामबिलास पाण्डेय, *सेवराई तहसील* के तहसील अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, *जखनियां तहसील* के तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय एवं *गयासुद्दीन एवं कासिमाबाद तहसील का प्रतिनिधित्व* करते वरिष्ठ पत्रकार रामआधार मिश्रा सहित अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए नये संगठन बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए समर्थन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई संगठन पत्रकारों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों द्वारा दिखाई गई एकता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए वे सदैव कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने नये संगठन बनाने के संदर्भ में *भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन* का नाम सुझाया।जिसे सभी पत्रकारों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।

Exit mobile version