रिपोर्टर मनीष कुमार एम बी
सम्भल (बहजोई)। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित जिलाधिकारी आवास पर प्रगणक ब्रजलाल एवं जिला प्रभारी जनगणना अनिल कुमार मौर्य द्वारा मकान गणना का कार्य सम्पन्न कराया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने प्रगणक एवं जिला प्रभारी को मकान गणना से संबंधित आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं तथा जनगणना की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने के लिए कुल 4080 प्रगणक एवं 680 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ये सभी कार्मिक 22 मई से 20 जून 2026 तक घर-घर जाकर सूचनाएं एकत्रित करेंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों के सही एवं सटीक उत्तर उपलब्ध कराएं, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और नीतियों का निर्माण किया जाता है। प्रशासन ने नागरिकों से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की भी अपील की है, जिससे यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
