Site icon Bhoomika Bharat News

शाहपुर लठिया के पंचायत भवन में शक्तिकेंद्र की हुई बैठक

ज़मानियाँ (गाजीपुर) संगठनात्मक मजबूती और आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ज़मानियाँ दक्षिणी मण्डल के शक्तिकेंद्र हेतिमपुर (ग्राम सभा शाहपुर लठिया) के पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मण्डल अध्यक्ष संदीप कुमार बिन्द ने  की।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ समिति के गठन की समीक्षा करना और संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाना था।

हर बूथ को अभेद्य किला बनाना हमारा लक्ष्य: मण्डल अध्यक्ष की बैठक को संबोधित करते हुए संदीप कुमार बिन्द ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बूथों पर समितियों का गठन पूरी पारदर्शिता और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करके जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि “बूथ जीता, तो चुनाव जीता” के संकल्प के साथ हमें हर मतदाता तक पहुँचना है।बूथ स्तर पर मजबूती: शक्तिकेंद्र प्रभारी और संयोजक को हर बूथ की नियमित मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


 

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार: सरकार की नीतियों और योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।डिजिटल सत्यापन: बूथ समितियों के गठन के साथ-साथ उनके डिजिटल सत्यापन की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।पदाधिकारियों ने लिया मजबूती का संकल्प बैठक में उपस्थित शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों ने मण्डल अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी बूथ समितियों का गठन और सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, समस्त बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित ग्राम सभा शाहपुर लठिया के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version