Site icon Bhoomika Bharat News

जन आरोग्य मेले में 21 मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित

गहमर ( गाजीपुर ) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में दिनांक 24मई 20260 दिन रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार की इस मेले में 21 मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं और उनका उपचार किया गया। इन मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों के लक्षण पाए गए थे।चिकित्सकों ने बताया कि भीषण लू के कारण मेले में मरीजों की संख्या कम रही। यह मेला प्रदेश सरकार की जन आरोग्य पहल का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में, प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाता है।

 

चिकित्सक डॉ. अंकित सिंह ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और बासी तथा तले भुने भोजन से परहेज करने को कहा डॉ सिंह ने ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया, पेट संक्रमण, हीट स्ट्रोक और वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने उच्च रक्तचाप मधुमेह के मरीजों बच्चो वृद्धों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों को पहले ओ आर एस का घोल पीने और दवा लेने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सक ने मरीजों से अपील की है कि वे लू से बचने के लिए जल्द से जल्द उपचार कराकर सुरक्षित घर लौटे।

Exit mobile version