
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ-साथ गाली-गलौज करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर पुलिस के साथ इस तरह की अभद्रता को कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला बताया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और वीडियो की सत्यता की छानबीन की जा रही है। उन्होंने वाहनों को ‘पास’ कराने के आरोप को सरासर गलत और बेबुनियाद बताया। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पुलिस से गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा l
