Site icon Bhoomika Bharat News

सौरम रोड की मुख्य नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

 

नंदगंज ( गाजीपुर ) में कईं दिनों से एक नाली जाम होने से लोग परेशान नजर आ सौरम जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली जाम होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़क के किनारे एकत्र होने से सड़कर बदबू भी करने लगा है। दूसरी तरफ लगातार सड़क पर पानी बहने से पिच रोड भी टूटने लगी है।इस सड़क पर चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की दर्जनों बसे नियमित आवागमन करती रहती है।जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरहपुर ग्रामसभा में चार-पांच सफाई कर्मी नियुक्त होने के बावजूद इस नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। ग्राम प्रधान पर भी नाली जाम समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है। उस सड़क पर रहने वाले लोगों को चिंता सता रही है कि गर्मी के मौसम में यह स्थिति है, तो बरसात के मौसम में हालात और ही बदतर हो जाएंगी। ग्रामीणों ने देवकली ब्लाक प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द नाली की सफाई कराने और सम्बंधित विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग की है। ताकि इस सड़क पर रहने वाले निवासियों तथा राहगीरों को राहत मिल सके।

Exit mobile version