रिपोर्ट आरिफ खान समथर
समथर (झांसी)आज दिनांक 13/05/2026को ग्राम संजोखरी में नहर में नहाते समय हुई बच्चे की मौत बच्चा योगेंद्र नाथ पुत्र स्वर्गीय राजकुमार नाथ निवासी ग्राम संजोखरी थाना समथर जनपद झांसी का है जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है जो गांव के बाहर नहर पर शौच क्रिया करने गया था जहां योगेंद्र का पैर फिसलने से बह नहर में डूब गया जिसे परिजनों द्वारा तत्काल नहर से बाहर निकल गया और सामुदायिक स्वास्थ्य समथर केंद्र लाया गया जहां उसकी हालत देखकर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया जिससे मौके पर उप निरीक्षक बृजेश भार्गव ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी
